देवी - देवता

विद्यालय

- स्वप्न में देवी का दिखाई देना प्रयोग में सफलता का सूचक है।
- स्वप्न में देवी किसी को अपनी गोद में लेकर ताज पहनती हुई दिखाई दे तो द्रष्टा के यश तथा पद की वृद्धि होती है।
- स्वप्न में देवता का दिखाई देना सफलता का सूचक है।

विद्यालय
- यदि विद्यालय में जाने का स्वप्न दिखाई दे तो वह द्रष्टा के श्रेष्ठ चरित्र का परिचायक होता है।
- विद्यालय से भाग आने का स्वप्न दिखाई देना अच्छा तथा द्रष्टा की सर्वतोमुखी सफलता का सूचक होता है।
- स्वप्न में चीते का दिखाई देना द्रष्टा के सफलता के मार्ग में कठिनाइयों का सूचक होता है।
- यदि स्वप्न में चीता द्रष्टा पर आक्रमण करता हुआ दिखाई दे तो द्रष्टा की कठिनाईयां शीघ्र ही बढ़ जाती हैं।
- यदि स्वप्न में चीता किसी दूसरे व्यक्ति पर आक्रमण करता हुआ दिखाई दे तो द्रष्टा किसी गंभीर दुर्घटना के कारण बड़े संकट में पड़ता है।

ढोलक
- यदि स्वप्न में कोई कुमारी स्त्री स्वयं को ढोलक बजाती हुई देखे तो उसका विवाह शीघ्र हो जाता है।
- यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने घर ढोल बजता हुआ देखे तो उसके परिवार में पुत्र का जन्म होता है।
- यदि द्रष्टा किसी उत्सव में स्वयं को ढोल बजाता हुआ देखे तो उसे कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है।


- यदि स्वप्न में पंचिंग मशीन दिखाई दे तो द्रष्टा को कोई उच्च पद प्राप्त होता है।
- यदि किसी व्यापारी को स्वप्न में पंचिंग मशीन दिखाई दे तो उसे व्यवसाय में बहुत लाभ होता है।
- यदि स्वप्न में अन्य प्रकार की मशीनें दिखाई दें तो व्यवसाय में असफलता मिलती है।
तितली
आँखें
- यदि स्वप्न में कोई तितली के पीछे भागता है और उसे पकड़ लेता है तो उसका विवाह इच्छित लड़की के साथ हो जाता है परन्तु यदि तितली से बाहर निकल जाए तो उस लड़की का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से हो जाता है।
दस्तावेज़ स्याही
- यदि स्वप्न में कोई दस्तावेज़ अथवा बांड पर हस्ताक्षर करे तो उसे धन की हानि होती है।
- यदि स्वप्न में द्रष्टा किसी दुसरे व्यक्ति की कोई बांड दस्तावेज़ हस्ताक्षर के लिए देता है तो उसके धन एवं प्रभाव में वृद्धि होती है तथा नौकरी में पदोन्नति अथवा व्यवसाय में लाभ होता है।
- स्वप्न में स्याही दिखाई दे तो समस्त इच्छाएँ पूर्ण होती हैं।

- यदि स्वप्न में आँखें लाल दिखाईं दें तो द्रष्टा को रोग होता है।
- यदि स्वप्न में अपनी आँखें सूजी हुईं परन्तु बिना दर्द की दिखाई दें तो द्रष्टा का जीवन आनंदमय व्यतीत होता है।

प्रार्थना
- यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यह देखे कि वह अकेला ही अपने इष्ट देव की प्रार्थना कर रहा है तो यह समझना चाहिए कि उसकी सहायता के सभी दरवाज़े बंद हो गए हैं।
- यदि कोई पुरूष बहुत लोगों के साथ प्रार्थना करने का स्वप्न देखे तो उसकी सामाजिक स्थिति उन्नत होती है।
- यदि कोई प्रार्थना से अलग रहने का स्वप्न देखे तो उसके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होना संभव है।
- यदि कोई स्त्री इष्ट देव से प्रार्थना करने का स्वप्न देखे तो उसके पति तथा बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

- यदि स्वप्न में बिल्ली दिखाई दे तो द्रष्टा के आचरण के विषय में ख़राब ख़बरें फैलती हैं। लोग उससे घृणा करते हैं। चोरी आदि के द्वारा उसे आर्थिक हानि भी होती है।
- स्वप्न में बिल्ली को पकड़ना अथवा मारना दिखाई दे तो द्रष्टा के घर में चोर-डाकू आते हैं परन्तु उसे कोई हानि नहीं पहुँचा पाते।
- स्वप्न में किसी भी रूप में बिल्ली का दिखाई देना अच्छा नहीं होता।

भोजन
- यदि स्वप्न में स्वयं को भोजन करता हुआ देखे तो द्रष्टा को कोई रोग होता है।
- यदि स्वप्न में स्वयं को चावल खाते देखें तो यह इच्छा पूर्ण होने का या शुभ समाचार मिलने का सूचक है।
- स्वप्न में भोजन की वस्तुओं का दिखाई देना व्यवसाय में साधारण सफलता का सूचक होता है।
- यदि स्वप्न में कोई व्यक्ति हल्का भोजन करे तो द्रष्टा को खेल में विजय प्राप्त होती है।

छिपकली
- यदि स्वप्न में अपने शरीर पर छिपकली गिरती दिखाई दे तो बीमारी होगी।
- यदि कोई स्त्री स्वप्न में अपने कपड़ों पर छिपकली गिरती हुई देखें तो कुछ अनिवार्य कारणों से कुछ दिनों के लिए पति से वियोग होता है।
- यदि स्वप्न में दो छिपकलियां लड़ती हुई दिखाईं दें तो परिवार पर भारी आपत्ति आएगी।
- यदि स्वप्न में छिपकली काटे तो बच्चे बीमार होंगे, यह समझना चाहिए।
- स्वप्न में छिपकली का दिखना उद्योगों में सफलता का सूचक समझना चाहिए।

- स्वप्न में चूहा दिखाई दे तो समझना चाहिए कि द्रष्टा के अनेक शत्रु होंगे।
- स्वप्न में चूहे फंसना यह सूचित करता है कि द्रष्टा शत्रुओं के षड़यंत्र का शिकार होगा।
- स्वप्न में मरा हुआ चूहा दिखाई देना द्रष्टा के अच्छे दिनों का सूचक होता है।
- स्वप्न में चूहा काटता हुआ दिखाई दे तो कोई भारी दुर्घटना टल गई है, यह समझें।
- स्वप्न में बहुत से चूहे दिखाई दें तो द्रष्टा को प्रत्येक क्षेत्र में असफलता मिलती है।

गाय
स्वप्न में गाय दिखाई देना अत्यन्त ही शुभ लक्षण है। गाय सभी कामनाओं की पूर्ति की संभावना व्यक्त करती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गाय, दुग्ध उत्पाद जैसे दही, घी, पनीर इत्यादि के स्वप्न जातक के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तनों का संकेत देते हैं।
- अगर गाय सिर्फ खड़ी या चरती नज़र आये तो द्रष्टा को धन, शान्ति और परिवार/समाज में उच्च पद की प्राप्ति होती है। जल्दी ही वह व्यक्ति अपने किसी अच्छे कार्य के लिए समाज में सम्मानित होता है और उसके पारिवारिक धन संपत्ति में वृद्धि होती है।
- स्वप्न में यदि सफ़ेद गाय हो तो चांदी और चीनी के व्यापार में लाभ और व्यापार लाभ होता है।
- कपिला गाय पीली वस्तुओं के व्यापार में लाभ दर्शाती है।
- लाल गाय लाल वस्तुओं के व्यापार में लाभ दर्शाती है।
- चितकबरी गाय सौदागरी के कार्य से लाभ दर्शाती है।
- गाय का अगर दूध दुहा जा रहा हो तो यह सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति के लक्षण हैं।
- ग्वाला दूध दुह कर बर्तन को भरा हुआ रखता है तो संपत्ति प्राप्त होगी। वहीं बर्तन को खाली रखना धन हानि का सूचक है। अगर गाय दूध दुहते समय लात चलाती है धन लाभ में बाधा का प्रतीक होती है।
- समागम करती हुई गाय को देखने से द्रष्टा को भावी संतान प्राप्त होने की आशा होती है।
- रंभाती हुई गाय सामान्य फल प्रदर्शित करती है।
- बछड़े को प्यार करती हुई गाय देखने से संतान सुख होता है।
- घी, दही, पनीर जैसे दुग्ध उत्पाद देखना भी निकट भविष्य में धन-संपत्ति प्राप्ति का सूचक है।

बहुत सुन्दर
ReplyDelete