Saturday, December 12, 2015

स्वप्न में विश्वास और धर्म सम्बन्धी (देवी, देवता, मूर्ति इत्यादि) दर्शन

शिवलिंग - विजय, समस्याओं से छुटकारा, धन और संपत्ति में लाभ
किसी धर्मपरायण व्यक्ति के पास भगवान का आना - सफलता, शान्ति
देवता नृत्य करते देखना - समस्याओं का समाधान मिलेगा, संपत्ति प्राप्त होगी परन्तु कुछ देर के बाद
देवता बात करते देखना - मार्ग में आने वाली परेशानियों और खतरों के प्रति चेतावनी
स्वर्ग जाते देखना - ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास में वृद्धि
तीर्थयात्रा पर जाते देखना - नज़दीक भविष्य में अभिलाषा पूर्ति
तीर्थ स्थान पर स्नान करते हुए देखना - सरकारी मामलों में सफलता, स्वर्ण आभूषण, मानसिक शांत और धन सम्बन्धी मामलों में सफलता
ब्राह्मण या विवाहित स्त्री हाथ में भोजन या खाद्य पदार्थ लिए हुए - सफलता का अत्युत्तम सूचक
हनुमान जी का स्वप्न में आना - हाथ में लिए हुए कार्य में सफलता प्राप्त होना, शारीरिक कष्ट का अंत और स्वास्थ्य लाभ का सूचक 
शिवजी, शिव और पारवती जी, राम और सीता जी - यात्रा, नए सुसंयोग और लाभ के अवसर बनना,  संपत्ति और धन-धान्य में वृद्धि
दत्तात्रेय भगवान - चमत्कारिक ढंग या चमत्कारी माध्यम से लाभ
स्वयं के गुरु के दर्शन होना - आस्था के संदर्भ में गलती होने का संकेत, सार्वजनिक प्रतिष्ठा की संभावना
आध्यात्मिक शक्ति के कारण ईश्वर के दर्शन होना - सिद्धि 

No comments:

Post a Comment