Saturday, February 6, 2016

आर्थिक लाभ देने वाले स्वप्न

  • स्वप्न में गाय का दूध दोहना धन प्राप्ति का सूचक है। 
  • स्वप्न में गाय के दर्शन यश, वैभव और परिवार वृद्धि का लाभ प्रदान करता है।
  • यदि मरी हुई चिड़िया दिखाई दे तो अनायास ही धन लाभ होता है। 
  • स्वप्न में सफ़ेद चीटियाँ धन लाभ करवाती हैं। 
  • स्वप्न में नेवला दिखने से स्वर्णाभूषण की प्राप्ति होती है। 
  • मधुमक्खी का छत्ता दिखना शुभ है जो धन प्रदायक है। 
  • स्वप्न में यदि हाथ की छोटी ऊँगली में अंगूठी पहने तो अनायास ही धन की प्राप्ति होती है। 
  • स्वप्न में कानों में कुण्डल धारण करना भी धन प्राप्ति का संकेत है। 
  • सफ़ेद चूड़ियों का दिखना भी धन आगमन का सूचक है। 
  • स्वप्न में किसान का दिखना धन लाभ का संकेत है। 
  • स्वप्न में युद्ध में घायल शरीर दिखना धनदायक होता है। 
  • स्वप्न में आंवला और कमल दिखना धनप्रदायक होता है। 
  • स्वप्न में सर्प का फ़न उठाये दिखना धन प्राप्ति का सूचक है। 
  • स्वप्न में सर्प यदि बिल में आता-जाता दिखाई दे तो अनायास धन प्राप्ति का संकेत होता है।
  • स्वप्न में काले बिच्छू का दिखना अचानक धन लाभ करवाता है। 
  • स्वप्न में कोई देवता दिखाई दे तो लाभ के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त होती है। 
  • स्वप्न में सफ़ेद घोड़े का दिखाई देना सुन्दर भाग्य के साथ-साथ धन की प्राप्ति करवाता है। 
  • स्वप्न में चूहों का दिखना उत्तम भाग्य का संकेत है जो धन लाभ करवाता है। 
  • स्वप्न में क्रोंच पक्षी दिखने पर अचानक धन लाभ होता है। 
  • स्वप्न में तोते को खाते हुये देखना प्रचुर मात्रा में धन लाभ करवाता है। 
  • स्वप्न में आम का बाग़ देखना या उसमें घूमना अनायास धन प्राप्ति का संकेत है। 
  • स्वप्न में नर्तकी नृत्य करते दिखे तो धन लाभ होता है। 
  • स्वप्न में गाय, हाथी, घोड़े, महल, पर्वत और वृक्ष पर चढ़ना, भोजन करना या रोना धन प्रदायक माना गया है। 
  • हाथी, राजा, वृषभ, धेनु, स्वर्ण, अन्न, दीपक, फल, पुष्प, कन्या, छत्र, ध्वज और रथ के दर्शन धन और कीर्ति का लाभ प्रदान करते हैं। ब्राह्मण, अग्नि, पान, मंदिर, श्वेत धान्य, नट, गाय का दूध, घी, फल वाले वृक्ष और सर्प धन प्राप्ति के सूचक होते हैं।